बिनौली। बिजवाड़ा और माखर गांव में हुई मारपीट की घटनाओं में छह घायल हुए हैं। सीएचसी में घायलों का उपचार कराया गया।
बिजवाड़ा गांव के राहुल ने बताया वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर खड़ा था। तभी देवेंद्र और उसके बेटे मोहित, अंकित ने मामूली कहासुनी होने पर सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसी गांव के विनय ने भी थाने में दी तहरीर देकर बताया वह अपने खेत से वापस आ रहा था, रास्ते में बीरपाल उर्फ बिट्टू, आकाश ने गाली-गलौज की।
विरोध करने पर उसके सिर में लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। उधर, माखर गांव में शुक्रवार शाम तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर तीन चार लोगों ने अनीस, सायन, सारिक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद