फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के दरवाजे को लेकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के दरवाजे को लेकर मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम रटौल में मकान के गेट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम रटौल में मकान का गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष का कहना था कि गेट उसके मकान के गेट के सामने न लगाकर थोड़ा हटाकर लगाया जाए। लेकिन दूसरे पक्ष का कहना था कि वे अपने मकान में कहीं भी गेट लगाएं, ये उनका अधिकार है। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के यासीन, सरताज, अखलाक और मुरसलीम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों घायलों ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चारों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कराकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें