फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
खट्टाप्रहलादपुर गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव में सम्राट मिहिर भोज को लेकर ठाकुरों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर रविवार को तनाव हो गया। इससे गुस्साए ठाकुर समाज के लोगों ने गुर्जर समाज के व्यक्ति के घर पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, मारपीट एवं फायरिंग होने बात की जा रही है। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव में गुर्जर समाज के एक व्यक्ति ने सम्राट मिहिर भोज को लेकर सोशल मीडिया पर ठाकुर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली दी। इसकी जानकारी पाकर रविवार दोपहर गांव के करीब 20 युवकों ने आरोपी के घर को घेरकर हंगामा किया। हालांकि गुर्जर समाज के उक्त व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसकेबावजूद दोनों पक्षों में कहासुनी एवं मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। इस तरह गांव में दोनों समाज के लोगों में तनाव पैदा हो गया। इसकी जानकारी पाकर चांदीनगर पुलिस गांव पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं, माहौल बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
वर्जन
विवाद पैदा नहीं करने दिया जाएगा
खट्टा प्रहलादपुर गांव में किसी पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें पुलिस जांच करके कार्रवाई कर रही है। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर झगड़ा किया है। यदि किसी को कुछ आपत्ति थी तो पुलिस से शिकायत करनी चाहिए थी। इस तरह से किसी को विवाद पैदा नहीं करने दिया जाएगा।-नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें