दोघट। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। किसी ने मारपीट के मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जानकारी के अनुसार निरपुड़ा गांव में शनिवार शाम एक पार्टी के प्रत्याशी जनसंपर्क कर रहे थे। जहां कार्यकर्ताओं में अपने-अपने मोहल्ले में प्रत्याशी को पहले ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें तीन-चार युवकों ने कार्यकर्ता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उन्हें बिनौली सीएचसी भेजा गया। इस मारपीट की सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
युवक के साथ मारपीट
दोघट। रहतना गांव में अपनी बुआ के घर आए युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। गांगनौली निवासी संजय पुत्र पालेराम ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया की रहतना गांव के आशीष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद