शिकोहपुर में गोबर डालने को लेकर संघर्ष
बड़ौत। शिकोहपुर गांव में गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों की दो महिला समेत पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
शिकोहपुर गांव में रवि व सुरेंद्र पक्ष के बीच गोबर डालने को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर देखते-देखते दोनों पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर लड़ रहे लोग इधर-उधर भाग निकले। इसमें एक पक्ष के पूनम पुत्री सुरेंद्र, बलराम पुत्र देव सिंह, रामबीर पुत्र धीरज, आकाश पुत्र रामबीर व दूसरे पक्ष की सोनम पत्नी रवि घायल हुए है। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।