फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। पांची गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नौ बजे ढिकोली निवासी राहुल किसी काम से पांची गांव गया था। राहुल व पांची निवासी सोमपाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें सोमपाल पक्ष का सोहनपाल व उसकी पत्नी व परिवार का एक युवक घायल हो गया। सोमपाल ने चांदीनगर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें