फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शराबियों और दुकानदारों के बीच मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो, मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शराब पीने को लेकर शराबियोें व दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनोें तरफ से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौक पर नहीं पहुंंची। यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकेे बाद मारपीट की यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना मंगलवार की रात्रि की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कुछ लोग कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान हाईवे किनारे स्थित दुकानों के दुकानदार वहां पर पहुंचे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल भी हुए। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं आया है, न ही कोई तहरीर। बाकी वहां पर लगे सीसीसीटी कैमरों की मदद से घटना की तफ्तीश कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें