फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई कोरोना से है, सोशल डिस्टेसिंग अपनाइए जनाब

विज्ञापन
बागपत में राशन लेने के लिए लगी लोगो की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
लड़ाई कोरोना से है, सोशल डिस्टेसिंग अपनाइए जनाब
विज्ञापन

बागपत। दुनिया मान चुकी है कि कोरोना से लड़ाई में सामाजिक दूरी जरूरी है। यही वजह है कि लॉकडाउन किया, लेकिन कई जगह लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। दूरी नहीं अपनाने के कारण बड़ा खतरा हो सकता है। वायरस का संक्रमण देश में तीसर चरण में प्रवेश करने वाला है, ऐसे में खतरा और अधिक बढ़ जाता है। पुलिस - प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन शुक्रवार को कई जगह नियमों की धज्जी उड़ती दिखी।
केस-एक
नगर के ठाकुरद्वारा में राशन वितरण का कार्य चल रहा है। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा। राशन लेने की जल्दी में लोग सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करते रहे। राशन डीलर ने लोगों को समझाया, लेकिन लोग बार-बार जल्दी के चक्कर में एकत्र होते रहे।
विज्ञापन

केस-दो
नगर के देशराज मोहल्ले में युवाओं की टोली घरों के बाहर बैठी दिखी। बैठने की कोई वजह नहीं थी। घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने के बजाए युवा यहां सड़कों पर दिखे। वायरस का संक्रमण अगर फैला तो इस तरह एक साथ बैठना खतरनाक हो सकता है।
केस-तीन
नगर में पांडव रोड पर दुकान से सामान खरीदने पहुंचे ग्राहक भूल गए कि जिले में लॉकडाउन है। सामान खरीदने का नियम है और गोल घेरे में ही खड़े होकर सामान खरीदना होता है। यहां लॉकडाउन का उल्लंघन नजर आया।
विज्ञापन

केस-चार
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में सिंडिकेट बैक के बाहर रुपये निकालने के लिए शुक्रवार को लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रुपये निकलने आए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं किया। बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने लोगों से सोशल डिस्टेसिंग बनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें