फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कमाला गांव में बुखार का कहर, सौ से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंद्रह दिन से गांव में फैला है बुखार, मरीजों की प्लेटलेट्स हो रहीं कम, मेरठ में भर्ती 20 से अधिक मरीज
विज्ञापन

- निजी चिकित्सकों के सहारे ग्रामीण, स्वास्थ्य शिविर नहीं लगने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश
फोटो- एक की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कमाला गांव में बुखार कहर बरपा रहा है, जहां सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं 20 से अधिक ग्रामीणों की प्लेटलेट्स कम होने के कारण उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगाकर जांच कराने और दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है।
कमाला के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर घर में बुखार के मरीज हैं। देवा, प्रियमेध, ललीता, कृष्णपाल, बबीता, वान्या, अजयपाल, उमेश, सुधीर, नीरज, आकाश, अर्जुन, उर्मिला सहित सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणाें का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी है, जिसके कारण मच्छर अधिक होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों को दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ में पहुंचकर निजी चिकित्सक के पास उपचार कराना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होती है। ग्रामीणें ने गांव में सफाई कराने और दवा का छिड़काव कराने के साथ ही शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीण अजय, महेश, कृष्ण, प्रमोद, रोहित, विजयपाल, रविंद्र आदि ने बताया कि बुखार के कारण लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। इसके कारण उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। 15 दिन से गांव में बुखार फैला हुआ है, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य टीम ने गांव में आकर ग्रामीणों का उपचार तक नहीं किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है ताकि मरीजों को सही तरीके से उपचार मिल सके।
विज्ञापन



-गांव में बुखार ने पैर पसार रखे हैं। इसके कारण ग्रामीणों की प्लेटलेट्स कम हो रही है और मेरठ के निजी अस्पतालोें में भर्ती होना पड़ रहा है। अधिकतर बच्चों व महिलाएं बुखार की चपेट में हैं। कई बार स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कैंप नहीं लगाया गया है। -अजयपाल

-गांव में बुखार के 100 से अधिक मरीज हैं। काफी मरीज मेरठ के अस्पतालों में भर्ती हैं। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही डॉक्टरों से बात कर स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को समय से उपचार मिल सके। -अमरजीत राणा, प्रधान
विज्ञापन




वर्जन
-कमाला गांव में बुखार से लोग पीड़ित हैं तो वहां मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। ग्रामीणों को दवाई का वितरण किया जाएगा। साथ ही उनकी मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जाएगी। डॉ़ तीरथ लाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें