फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दत्तनगर में बुखार का प्रकोप 50 से अधिक चपेट में आए

विज्ञापन
दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दत्तनगर गांव में बुखार का प्रकोप हो रहा है और वहां पचास से ज्यादा लोग बीमार हैं। बुखार के साथ ही बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगवाने की मांग की है। जिससे मरीजों की जांच करके उपचार किया जा सके।
दत्तनगर गांव में अधिकतर घरों में लोग बुखार की चपेट में आए हुए हैं और इनमें से कई परिवारों के सभी सदस्य बीमार हैं। इनमेें मोहन गिरी, हर्ष, वर्षा, वंश, सुखपाल गिरी, सुंदर, पिंकी भगत, शिवा, सुनीता, नजराना, हसीना, नबिया सहित पचास से ज्यादा लोग बुखार, डायरिया से पीडि़त हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण जोगेंद्र गिरी, जितेंद्र गिरी, राजू गिरी, जयपाल आदि ने बताया कि गांव में पानी निकासी नहीं होने के कारण गलियों में पानी भरा हुआ है। इस कारण मच्छर पनप रहे हैं और इससे बीमारियां फैल रही हैं। शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि मरीजों को उपचार के लिए मेरठ, दिल्ली व बागपत की तरफ जाना पड़ता है और ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की गई, ताकि ग्रामीणों को उपचार मिल सके।

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

दत्तनगर गांव में निजी अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित नजराना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें