फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला समेत तीन की मौत 

Tue, 20 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बागपत जिले में बुखार का कहर जारी है। सोमवार को रटौल और अशरफाबाद थल में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानलेवा बुखार से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों के बीच दहशत है। स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह कैंप लगाए।
विज्ञापन


जिले में बुखार बेकाबू है। स्वास्थ्य विभाग के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। सोमवार को भी लोगों के मरने का सिलसिला जारी रहा। रटौल गांव में रेहाना (30) कई दिन से बीमार थी। स्थानीय डॉक्टरों के अलावा मेरठ में उपचार कराया गया, लेकिन लाभ नहीं हुआ। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसी गांव के  इलियास (60) को भी कई दिन से बुखार था। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से गम का माहौल है।

उधर, अशरफाबाद थल में शब्बीर के सात वर्षीय बेटे सोनू को कई दिन से बुखार था। शामली में उसका उपचार कराया । सोमवार को उसकी मौत हो गई। गांव में गम है। 

गौरतलब है कि जिले में बुखार कहर बरपा रहा है। अकेले सितंबर माह में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सरूरपुर, खेकड़ा, बड़ौत, ललियाना समेत अन्य कई गांवों में बुखार के सैकड़ों रोगी है। सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा का कहना है कि जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर लगाया
खेकड़ा।  स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम मवी कलां एवं ग्राम सांकरौद में स्वास्थ्य शिविर मे 120 मरीजों की जांच कर दवा बांटी। यह जानकारी सीएचसी प्रभारी अरविंद मलिक ने दी।  इस दौरान डा. राजीव, अभिषेक यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें