फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी फौजी संग ही लिए महिला सिपाही ने फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बागपत निवासी फौजी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली नोएडा में तैनात महिला सिपाही ने शनिवार को आरोपी के साथ ही सात फेरे ले लिए। शुक्रवार को गाजियाबाद में महिला सिपाही ने इस मामले में आरोपी फौजी पर फेसबुक पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। आरोपी के घर पहुंच कर हंगामा भी किया था। बड़ौत कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना में दर्ज कराए मामले में महिला सिपाही ने बताया था कि वर्ष 2017 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती थाना बड़ौत के गांव बड़ौली निवासी सज्जन सिंह उर्फ कार्तिक चौधरी से हुई थी। सज्जन आर्मी की राजपूताना राइफल्स में तैनात है। कुछ दिनों बाद सज्जन ने दोनों के सरकारी नौकरी में होने की बात कहते हुए शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए वह तैयार हो गई। दोनों के परिजन भी शादी के लिए सहमत हो गए। महिला सिपाही का आरोप है कि इसके बाद सज्जन ने साढ़े तीन वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। बताया कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि सज्जन किसी अन्य लड़की से शादी कर रहा है। उसके परिजनों से बात की तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि शादी में 50 लाख रुपये खर्च करोगे, तभी सज्जन से शादी हो सकेगी।
इसे लेकर शुक्रवार को उसने आरोपी के घर पहुंच कर हंगामा भी किया था। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग इस मामले में समझौता कराने में जुटे थे। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नगर के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें