बागपत के मवीकलां गांव में पुण्य तिथि पर दलेल सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते उन्नाव के स?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि यूपी में अपराधियों में बुल्डोजर का डर दिख रहा है। यही कारण है कि अपराधी खुद थाने पहुंच रहे हैं। अपराध भी पिछली सरकारों के मुकाबले काफी कम हो गया है। अब दंगाई भी नहीं दिखाई देते हैं।
सांसद साक्षी महाराज सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता परिवंद्र धामा प्रमुख के पिता स्व. दलेल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मवींकला के विनायक कॉलेज में पहुंचे थे। वहां सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। वह हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार की योजना का लाभ हर धर्म व जाति के लोगों को मिल रहा है। यही कारण है कि केंद्र व प्रदेश दोनों जगह दोबारा से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनीं। वहां श्रद्धांजलि देने के लिए अलका तोमर, विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक योगेश धामा, बसंत त्यागी, पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला, प्रशांत चौधरी, लोकेश दीक्षित, सुधन रावत आदि शामिल रहे।