फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की डीएम से शिकायत, 157 बूथों पर दबंग वोट डालने से रोकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को सूची सौंपकर अतिरिक्त फोर्स लगवाकर वोट डलवाने की मांग उठाई
विज्ञापन

छपरौली से प्रत्याशी सहेंद्र रमाला की जान को खतरा बताया, सुरक्षा की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बुधवार को डीएम राजकमल यादव को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 157 बूथों पर कमजोर वोटर को वोट डालने से रोकने की आशंका जताते हुए शिकायत सौंपी है। इन बूथों पर दबंग उनको वोट डालने से रोकेंगे। इससे बवाल होने की आशंका जताई है। इसलिए अतिरिक्त फोर्स लगवाकर सभी की वोट डलवाने की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने डीएम राजकमल यादव को बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के 41 बूथ, बागपत विधानसभा क्षेत्र के 64 बूथ व छपरौली विधानसभा क्षेत्र के 52 बूथों की सूची सौंपी है। उनका कहना है कि इन बूथों पर जाति विशेष के लोग दबंगई दिखाकर कमजोर वर्ग के लोगों को वोट नहीं डालने देंगे। पिछले चुनाव में कई बूथों पर उनको वोट डालने से रोका गया था। उनके वोट डालने के लिए जाने पर मारपीट की गई थी। इसलिए ऐसे बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने की मांग की गई। वहीं, छपरौली में भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला की जान को भी खतरा बताया। उनकी अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव करने वाले तीन गिरफ्तार
छपरौली। भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला के जुलूस पर गोबर व पत्थर फेंकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात लोगों को पकड़ा था। जिनमें किशनपाल को संलिप्तता नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया। वहीं, रणवीर, आशीष और उज्ज्वल को कोर्ट में पेश किया। उनको जेल भेजा गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें