फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से नौ घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण नगर की कई विद्युत लाइनों में आया फाल्ट
विज्ञापन

खेकड़ा। बारिश के कारण नगर की कई विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गए। इससे नगर की बिजली आपूर्ति करीब नौ घंटे तक ठप पड़ी रही। इससे नगरवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर की अधिकांश विद्युत लाइन जर्जर हालत में है। शनिवार की सुबह करीब चार बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे कई विद्युत लाइनों में जगह जगह फाल्ट हो गए। चार बजे ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई, जो दोपहर एक बजे के बाद शुरू हो सकी। इस दौरान नगरवासियों को पेयजल सप्लाई नहीं मिल सकी। पेयजल के लिए तरसना पड़ा। एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि शनिवार की सुबह करीब 4 बजे बारिश हुई थी। इससे कई विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गए थे। फाल्ट दूर कराकर आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें