फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में की थी पिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लापता सोहनलाल के मामले में किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

आरोपी दोनों बेटों और एक पुत्रवधू को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
छपरौली (बागपत)। ककौर खुर्द गांव निवासी सोहनपाल के लापता होने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दोनों बेटों और बहू को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में पिता की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि ककौर खुर्द निवासी जगपाल पुत्र जिले सिंह की तहरीर पर सोहनपाल (65) की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शव को छिपाने के उद्देश्य से यमुना नदी में बहा दिया गया। मृतक के बेटे धर्मेंद्र, पंकज और धर्मेंद्र की पत्नी को आरोपी बनाया गया था। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभियुक्त धर्मेंद्र ने पूछताछ पर बताया कि उसकी पत्नी व उसके पिता के मध्य अवैध संबंधों के शक में 18 सितंबर की रात सोहनपाल की गला दबाकर हत्या करना व शव को छिपाने के उद्देश्य से यमुना नदी में बहा देना स्वीकार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें