फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जयंत चौधरी के निजी सहायक के पिता को मारी गोली, घायल होने के बाद भी किया ये काम, बच गई जान

Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह है। विश्वेंद्र के पिता संदीप शाह पर जानलेवा हमला किया गया। संदीप शाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास टहलने गए केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह के पिता संदीप शाह पर दो बदमाशों ने पिस्टल से गोलियां चला दीं। एक गोली से संदीप शाह बच गए, लेकिन दूसरी गोली पेट के किनारे पर लगते हुए निकल गई। घायल संदीप शाह के शोर मचाने पर मजदूर दौड़कर आए तो हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। उनको सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

संदीप शाह खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी रह चुके हैं। उनकी बड़ागांव मार्ग पर स्थित जमीन पर ईंट भट्ठा संचालित है। बताया कि शनिवार देर शाम संदीप शाह ईंट भट्ठे के पास टहलने के लिए गए थे, तभी पिस्टल लिए हुए दो बदमाश पैदल ही वहां पर आ गए। दोनों बदमाशों ने पिस्टल निकालकर पूर्व प्रबंधक संदीप शाह पर दो गोलियां चला दीं। 
 

संदीप शाह एक गोली से तो बच गए, जबकि दूसरी गोली से नहीं बच पाए जो उनके पेट में साइड में लग गई। गोली चलने और संदीप शाह के शोर मचाने पर ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर दौड़ पड़े। मजदूरों को आता देख दोनों बदमाश वहां से जंगल में भाग गए। 
 

सूचना मिलने पर वहां आए पुलिसकर्मी घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। घटना का पता चलते ही जयंत चौधरी के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह भी खेकड़ा आए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
 

तीन टीमें लगीं, कई बिंदुओं पर जांच शुरू
जयंत चौधरी के निजी सहायक के पिता को गोली मारने की घटना का पता चलते ही पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। इसमें घटना की जांच के लिए तीन टीमों को लगाया गया। बताया गया कि पूर्व प्रबंधक संदीप शाह का प्रबंधक समिति के चुनाव को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद भी चल रहा है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
 

अपने बाद पत्नी को बनवाया था प्रबंधक
संदीप शाह की पत्नी अलका वर्तमान में गांधी इंटर कॉलेज की प्रबंधक हैं। अपने बाद संदीप ने पत्नी को प्रबंधक बनवाया था, जबकि उनके बेटे विश्वेंद्र शाह दिल्ली में ही जयंत के साथ रहते हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले एएसपी
संदीप शाह मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को लेकर विवाद भी पहले चल रहा था। सभी बिंदुओं पर जांच शुरू करा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलास कर दिया जाएगा। 
-एनपी सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें