दोघट। गांगनौली गांव में जमीन नाम नहीं करने पर पुत्र ने पिता को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बिनौली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
गांगनौली गांव निवासी अंकुर राठी ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस में अधिगृहीत हो गई है। उसका ताऊ खुद ही मुआवजा लेना चाहता है। जिसके लिए उसके बाबा लहरी पर जमीन नाम कराने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह बाबा लहरी गांव में ही परचून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान ताऊ ने अपने पुत्र के साथ मिलकर बाबा लहरी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। यहां इंस्पेक्टर दोघट जनक सिंह चौहान का कहना है कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद