फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देना होगा जवाब, क्यों नहीं किया भुगतान

Tue, 11 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसानों के करोड़ों रुपये का समय पर भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा मिल मालिकों से भुगतान नहीं करने पर जवाब तलब करेंगे। इसके लिए 12 अप्रैल को लखनऊ में सूबे की 12 चीनी मिलों के मालिकों को बुलाया गया है। इन्हें हर हाल में 23 अप्रैल तक पिछले सत्र के भुगतान के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश की 12 चीनी मिले ऐसी हैं, जिन पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। पिछले पेराई सत्र का भुगतान भी इन मिलों की ओर से नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भुगतान के लिए मिलों को सख्त निर्देश दिए थे। यही नहीं पिछले सत्र के भुगतान के  लिए 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई हैं। 

गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने  यूपी की ऐसी 12 चीनी मिलों के मालिकों को लखनऊ तलब किया है, जिन पर करोड़ों रुपये बकाया है। यह मिलें भुगतान नहीं कर रही है या इनके भुगतान की गति बेहद धीमी है। बागपत के मलकपुर की चीनी मिल भी इसमें शामिल है। इसके अलावा बागपत के किसान मोदीनगर चीनी मिल को भी गन्ना सप्लाई करते हैं। 
विज्ञापन


इस मिल को भी इस सूची में शामिल किया गया है। लखनऊ में 12 अप्रैल को इन मिलों के अधिकारियों से पूछा जाएगा कि क्यों भुगतान नहीं कर रहे हैं। बजाज ग्रुप, मोदी ग्रुप, उत्तम, राणा और सिंभावली ग्रुप की 12 चीनी मिलों के मालिकों को बुलाया गया है। इससे किसानों को उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें