फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एनएचएआई कार्यालय पर 23 जून से धरना शुरू करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में कट की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया गया
विज्ञापन

फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में कट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संगठन ने 23 जून से बागपत स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
विज्ञापन

भाकियू दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि शनिवार को दिल्ली रोड पर हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। धामा ने किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बड़ी संख्या में धरनास्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह, नीरज ढाका, कृष्णपाल सिंह और विनोद चौधरी सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें