फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चलेगा किसान कल्याण मिशन, छह से 27 जनवरी तक कृषि मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत जिले के विकास खंडों पर छह से 27 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को विकास खंड स्तर पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को मेले के आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि सरकार ने किसानाें की वर्तमान आय को दोगुना करने के लिए किसान कल्याण मिशन शुरू किया है। मिशन के अंतर्गत छह जनवरी से 27 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को विकास खंड स्तर पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेले में कृषि विभाग से संबधित पशुपालन विभाग, बागवानी, गन्ने की प्रदर्शनी लगाकर किसानों को विभाग की योजनाओं व फसलों का उत्पाद बढ़ाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत त्रुटियों का निस्तारण और रबी की फसल की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। मिशन के अंतर्गत ब्लॉकवार नोडल व सह नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए है। खेकड़ा ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी, पिलाना ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी सोनिका चौधरी, बागपत ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी स्मृृति अवस्थी, बड़ौत व बिनौली में खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा और छपरौली ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार को नोडल नामित किया गया है। बैठक में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ आके टंडन, उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह, सीबीओ डॉ खुशीराम, एलडीएम प्रदीप थोराट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें