- किसानों ने की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। किशनपुर बराल बिजलीघर के फीडर से जुड़े किसान बिजली कटौती से परेशान हैं। जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही हैं। किसानों का कहना है कि 24 घंटे में महज चार से पांच घंटे सप्लाई मिल रही है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की।
किशनपुर, बराल, कासिमपुर खेडी, कंडेरा आदि गांव के किसान किशनपुर बराल बिजलीघर के फीडर से जुडे हैं। क्षेत्र में इन दिनों बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। एक तो सप्लाई कम आ रही है दूसरे ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग भी समस्या बनी हुई है। किसान मनोज, हरवीर, बिट्टू, रामकुमार, ओमवीर, उपेन्द्र, सुभाष किसानों का कहना है कि सप्लाई नहीं मिलने के कारण धान व गन्नें की फसल प्रभावित हो रही है। दिन के बजाय बिजली रात मे सप्लाई की जा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऊर्जा निगम के जेई राकेश ढाका ने बताया कि बिजलीघर की एक मशीन पिछले एक हफ्ते से खराब है, जिसके कारण बिजली की व्यवस्था खराब हो गई है। मशीन को ठीक कराया जा रहा है, समस्या का शीघ्र समाधान करा दिया जाएगा।