फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चियां न आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज समिति सचिव का घेराव किया जाएगा घेराव
विज्ञापन

बड़ौत। गन्ने की पर्चियां न आने से किसान परेशान हैं। इस समस्या को लेकर सोमवार को छछरपुर गांव में किसानों ने बैठक की। जिसमें गन्ना विकास समिति की मनमानी के खिलाफ आक्रोश जताया और मंगलवार को समिति के सचिव का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता देवेन्द्र ने की और संचालन अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। बैठक में गूगांखेडी, आचार्यखेडा, बावली, जिवाना, छछरपुर, बरवाला आदि के काफी संख्या मेें किसान पहुंचे। प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि समिति क्षेत्र के किसानों को नियमित रूप से पर्चियां नहीं भेज रही है। जिस कारण किसान समय से गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को समिति सचिव का घेराव किया जाएगा। बैठक में महावीर, धर्मेन्द्र, सुखवीर, प्रमोद, इकबाल, हरेन्द्र, सुभाष, विजयपाल, गजराज, बबली, गौरव तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें