फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में गंदगी के ढेर, स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे पास होगा बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका की परीक्षा का समय आ गया है। पालिका ने नगर में कितनी सफाई कराई है। अथवा स्वच्छता को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इसकी जनता से फीडबैक एक जनवरी से ली जा रही है। नगर में जगह-जगह पड़े गंदगी के ढेर स्वच्छता का फीडबैक देने के लिए कम नहीं हैं। नगर निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर उदासीन रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका के कर्मचारियों की अनदेखी का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण की परीक्षा में नगर पालिका बार बार फेल साबित हो रही है। इस बार भी पालिका के लिए परीक्षा पास करना आसान नहीं दिख रहा है। कागजों में भले ही सबकुछ अच्छा दिखाया जा रहा हो, लेकिन सड़कों पर पड़े गंदगी के ढेर किसी से छुपे नहीं हैं। ऐसी स्थिती में जहां नगर में गांधी रोड, नेहरू रोड़, बड़का रोड, बिजरौल रोड तिराहा सहित अन्य मुख्य मार्गो पर पूरे-पूरे दिन गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं। पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि सुबह व शाम नगर नियमित सफाई करायी जा रही है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर पूरे-पूरे दिन फैला रहता है गंदगी का साम्राज्य -
1- मैनावती अस्पताल के पास गांधी रोड़ पर।
2 -बिजरौल रोड तिराहे के पास।
3 -नेहरू रोड़ पर विद्युत ट्रांसफार्मर के पास।
4 -बड़का रोड़ पर वीर स्मारक इंटर कॉलेज के पास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें