खेकड़ा। खेकडा नगर में डूंडाहैडा मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद न होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने एसडीएम से शिकायत कर समस्या का निराकरण की मांग की है।
गांव मवीकला निवासी ब्रजपाल सिंह, सुरेशपाल, विनोद कुमार शुक्रवार को भाकियू नेताओं के साथ खेकड़ा तहसील पहुंचे। उन्होने एसडीएम अजय कुमार से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वह मौसम खराब होने के बावजूद भी अपना गेहूं खेकड़ा डूंडाहैडा मार्ग स्थित गेहूं क्रय केन्द्र पर लेकर पहुंचे। लेकिन वहां उनके गेहूं की तौल नहीं की गई। उन्हें अपना गेहूं किसी अन्य सेंटर पर तुलवाने की बात कही। किसानों ने एसडीएम से तौल केंद्र के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एसडीएम ने किसानों को गेहूं तौल कराने का आश्वासन दिया।