फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद होने पर किसानो ने किया हंगामा, मिल अधिकारियो के तौल कराने के आश्वासन पर किसान हुए शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव सांकरौद स्थित बागपत शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चार दिन से तौल बंद होने के कारण किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने तौल केंद्र पर पहुंचकर मिल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करके प्रदर्शन किया। मिल अधिकारियों ने बुधवार को तौल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गांव सांकरौद स्थित बागपत शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चार दिन से तौल बंद है। इससे आक्रोशित किसान मंगलवार को तौल केंद्र पर पहुंचे। वहां मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि चार दिन से तौल बंद होने से किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण किसानों को इंडेंट समय से नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसान खासे परेशान हैं। उन्होंने मिल प्रबंधन से तौल सुचारु कराने, बकाये गन्ने का भुगतान एवं गन्ने का उठान समय से कराने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर मिल के गेट पर धरना देने की चेतावनी दी। मिल के सीसीओ राजदीप सिंह ने किसानों को फोन करके बुधवार को तौल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान संदीप, रवींद्र, सुखवीर, जितेंद्र, सतवीर, हरपाल, राजवीर, ओमप्रकाश, नरेंद्र, सुनील, योगेश, अमित, पवन, विकास, दिनेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें