फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केन्द्र पर बोरे खत्म होने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में सहकारी क्रय विक्रय समिति पर बोरे खत्म होने के चलते गेहूं खरीद नहीं हो गई। इसेे लेकर किसानों ने हंगामा किया और अधिकारियों से बोरों की व्यवस्था कराकर गेहूं खरीद केंद्र पर तौल चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास पीसीएफ द्वारा संचालित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर गेहूं खरीद केंद्र बना हुआ है। मंगलवार को 20 से अधिक किसान गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचे। केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान से बोरों की कमी के चलते गेहूं नहीं खरीदने की बात कही। इससे किसान आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को सस्ते दाम पर बाजार में गेहूं बेचना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी और पीसीएफ अधिकारियों से हस्तक्षेप कर गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरे की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
दूसरी तरफ केंद्र प्रभारी का कहना है कि बोरे खत्म होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बोरे मिलने के बाद गेहूं की तौल शुरू कर दी जाएगी। हंगामा करने वाले किसानों में अरुण, राकेश, संदीप, मनोज, राजेश, रवि, रामधन, कल्लू, देवेंद्र, प्रदीप कुमार, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें