फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में तीन महिलाओ की बुखार से मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर क्षेत्र में दो दिन में बुखार से तीन महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों ने उनका प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराया था। परिजनों ने बिना किसी जांच के तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। साथ ही मोहल्ले के लोगों में भी दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में दहशत में हैं। बताया जाता है कि नगर के मोहल्ला अहिरान में अलग अलग परिवार की तीन महिलाओं को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका नगर में ही प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार करा रहे थे, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। सोमवार की रात्रि में उनमें से एक करीब साठ वर्षीय महिला की तबीयत अधिक बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह और दोपहर में भी इसी मोहल्ले में बुखार से ग्रसित करीब पचास वर्षीय दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्हें भी सांस लेने में परेशानी बनी हुई थी। चौबीस घंटे में अलग अलग परिवारों की तीन महिलाओं की मौत होने से परिजनों में तो कोहराम मचा हुआ है। साथ ही मोहल्ले के लोगों में भी दहशत व्याप्त है। परिजनों ने मंगलवार को बिना किसी जांच कराए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में कोई भी सूचना दिए बगैर ही शवों के गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। नगर में चौबीस घंटे के अंदर हुई तीन महिलाओं की मौत के बाद लोगों में दहशत बनी है। उन्हें शंका है कि यदि मृतका महिलाएं कोरोना संक्रमित हुई होंगी तो उनके संपर्क में आने वाले परिजन व मोहल्ले के लोग भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें