फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 22 को पंचायत करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। सिरसली गांव में बुधवार को किसान एकता केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध किया।
विज्ञापन

तोमर ने कहा कि यह समझौता किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार इस पर हस्ताक्षर करती है तो किसान आंदोलन करेंगे। संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के लिए खुद लड़ना होगा। समझौते के विरोध में 22 जुलाई को धनौरा सिल्वरनगर में एक पंचायत आयोजित की जाएगी। बैठक में वीर सिंह प्रधान, प्रताप सिंह, ब्रजपाल सिंह, यशपाल चेयरमैन, मोनू राणा, जयप्रकाश और संजय तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें