फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर यूरिया न मिलने से किसानों में रोष है। उन्होंने बृहस्पतिवार को तीन दिन के अंदर समिति पर यूरिया उपलब्ध न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। वे खाद पाने के लिए समिति पर चक्कर काट रहे हैं। खाद न मिलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बीते कई दिन से दाहा समिति, फौलाद नगर व निरपुड़ा उपकेंद्र पर यूरिया नहीं है। इससे गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों ने तीन दिन में खाद उपलब्ध न होने पर धरने की चेतावनी दी। किसान सेवा सहकारी समिति दाहा के प्रबंध निदेशक लोकेंद्र मलिक का कहना है कि समिति पर दो दिन से यूरिया नहीं है। इसकी डिमांड भेजी जा चुकी है। समिति पर शीघ्र ही खाद उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें