फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद यमुना खादर मे किसानो का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
रेत खनन के लिए रास्ता बनवाए जाने के विरोध मे सांकरौद यमुना खादर मे धरने पर बैठे किसान - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
सांकरौद यमुना खादर में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

खेकड़ा। गांव सांकरौद यमुना खादर में रेत खनन के लिए अवैध रूप से रास्ता बनाए जाने के विरोध में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि खनन ठेकेदार किसानों के निजी रास्ते से अवैध रूप में रेत का खनन करवाना है। वह निजी रास्ते से किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सांकरौद निवासी किसान रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ 11 दिसंबर से यमुना खादर में धरने पर बैठे हुए है। धरनारत किसानों का आरोप है कि यमुना खादर में उन्होंने अपने खेतों पर आने जाने के लिए निजी रास्ता छोड़ा हुआ है। रेत खनन ठेकेदार यमुना खादर में आवंटित पट्टो के साथ उनके खेतों के पास भी यमुना नदी से अवैध रेत खनन कराता है। वाहन निकलने से उनके खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से निजी रास्ते से रेत लदे वाहन नहीं निकलने देने की मांग की है। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान देवेंद्र धामा, संजीव कुमार, बबलू, राहुल धामा, प्रमोद कुुमार, प्रवीन धामा, अनिल कुमार, रविंद्र धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें