- निरपुड़ा गांव में गन्ना भुगतान व बिजली समस्या को लेकर किसानों की पंचायत हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में सोमवार को गन्ना भुगतान, घटतौली व बिजली समस्या को लेकर किसानों की पंचायत हुई। उन्होंने कहा कि यदि क्रय केंद्रों पर घटतौली पर अंकुश न लगा तो किसान धरना शुरू करेंगे।
पंचायत में हरबीर सिंह ने कहा कि लोग काफी समय से गांव के बीच से होकर जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन को हटवाने की मांग कर रहे है, लेकिन अभी तक लाइन नहीं हटवाई गई है। लाइन के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी ऊर्जा निगम ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि चीनी मिलों ने 14 दिन के अंदर भुगतान किए करने का वादा किया, लेकिन अभी तक भी किसानों के खाते में गन्ना भुगतान नहीं आया।
किनौनी व भैंसाना चीनी मिल अपना वादा पूरा तक नहीं कर रही है। यदि समय से भुगतान से नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली को रोकने की मांग की है, ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही पुलिस से चुनाव में आम जनता को मुचलका पाबंद न करने की मांग की, क्योंकि इससे लोगों को परेशानी होती है। इस दौरान ब्रजपाल आर्य, प्रधान प्रताप सिंह, विक्रम राणा, निश्चय राणा, नरेंद्र राणा, कृष्णपाल राणा, मोहित, प्रमोद, रामपाल, यशपाल आदि मौजूद रहे।