फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केन्द्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अमीनगर सराय रोड़ स्थित गेहूं क्रय केन्द्र पर अव्यवस्थाओं के विरोध में सोमवार को किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनायी। मामला बढ़ता देख कर्मचारी केन्द्र से भाग निकले। आक्रोशित किसान तहसील में पहुंचे और एसडीएम से गेहूं क्रय केन्द्र पर दलालों व राशन डीलरों के सक्रिय रहने की शिकायत की। विभागीय रिकार्ड की जांच कराकर कार्रवाई करने व गेहूं खरीद का समय बढ़ाने की भी मांग उठायी।
विज्ञापन

सोमवार को रहतना, अलावलपुर, औढापुर, जागोस, तेडा, दौज्जा, बड़ौत, गुराना, बिजरौल, लुहारी आदि गांवों के किसान अमीनगर सराय रोड़ स्थित गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुंचे। किसानों ने हंगामा करते हुए कहा कि गेहूं क्रय केन्द्र पूरी तरह से दलालों और राशन डीलरों के चुंगल में है। किसान अपना गेहूं बेचने के लिए कई दिन से गेहूं क्रय केन्द्र पर खड़े हैं। लेकिन कर्मचारी किसानों का गेहूं खरीदने की बजाए दलालों व राशन डीलरों का गेहूं खरीद रहे हैं। किसानों से प्रति बुग्गी तौलने के नाम पर 1000 से 1500 रुपये वसूल रहे हैं। शिकायत पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हंगामा करने वालों में कुलदीप, बोबी, हासिम, मनोज त्यागी, रविन्द्र, रोशनलाल, लीलू, राजू, राहुल त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें