फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में किसानों का हंगामा

Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिना जानकारी दिए किसान बैठक स्थगित करने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया, जिस पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से किसान बैठक का आयोजन किया जाता है। निर्धारित समय पर किसान कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें अफसर नहीं मिले। घंटों तक इंतजार के बाद जानकारी दी बैठक स्थगित हो गई है।

इसपर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता भी किसानों के बीच पहुंच गए। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा  चार बजे बैठक स्थगित होने का मैसेज मोबाइल पर डाला गया है। प्रशासन का किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं है। 
विज्ञापन


बिना बताए बैठक को स्थगित किया। घंटों तक अफसरों का इंतजार में बैठे रहे। किसी भी अफसर ने उनकी सुध नहीं ली। चेतावनी दी कृषकों के साथ इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। इसमें  पूर्व विधायक वीरपाल राठी, बाबू सिंह, महेंद्र सिंह, योगेश प्रधान, चमन, तेजपाल, प्रदीप, भूपेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें