फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्सप्रेसवे में गई जमीन के मुआवजे के लिए सीएम से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी व टीकरी कस्बे के किसानों ने सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में अधिग्रहण की गई जमीन का पूरा मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर सीएम ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के साथ टीकरी व अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीन सात साल पहले अधिग्रहण की गई थी। किसानों की जमीन ग्रामीण क्षेत्र में आती है और उन्हें मुआवजा शहरी क्षेत्र का दिया जा रहा है, जो गलत है। किसान नीरज चौधरी ने बताया कि मंडलायुक्त स्तर से जांच भी हो चुकी है, लेकिन फिर भी किसानों को पूरा मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और इसके लिए डीएम बागपत को निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान कुशेंद्र राठी, मनोज आर्य, रण सिंह, पूर्व सभासद प्रहलाद सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें