फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद प्रकरण में एसपी से मिले टांडा के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीमा विवाद प्रकरण में जानलेवा हमला होने के बाद टांडा गांव के पीड़ित किसान कार्रवाई के लिए सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टांडा गांव निवासी किसान अहसाद, वाशिद, नौशाद, यूनुस आदि ने बताया कि 26 मई की दोपहर यमुना खादर में खेती कर रहे किसानों पर हरियाणा के किसानों ने हमला कर दिया था। जिसमें इकबाल, मुश्तकीम, शोएब को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। यहां इकबाल, आसु, वाजिद, अरविंद, नरेंद्र समेत अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें