फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि की तकनीकी जानकारी के लिए जयपुर रवाना हुए किसान

विज्ञापन
बागपत से जयपुर के लिए रवाना होते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) के जिला विकास प्रबंधक शोमीर पुरी ने कहा कि नाबार्ड की ओर से बनाए गए किसान उत्पादक संगठन में किसान की भागीदारी प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों को व्यवसाय में विविधता लाने, कृषि कार्ड के साथ पशुपालन व मत्स्य क्रेडिट कार्ड ज्यादा लाभ लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने तीन दिवसीय पैसिटी बिल्डिंग एंड अडॉप्शन ऑफ टेक्नोलॉजी कार्यक्रम अंतर्गत एक्सपोजर विजिट के लिए 25 किसानों की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। भ्रमण के दौरान किसानों को कृषि उत्थान एवं नई तथा उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी की जानकारी होगी। भ्रमण में किसानों को अलग-अलग तरह की खेती की जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीक की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें