फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फरद के लिए भटकते रहे किसान

Tue, 11 Feb 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत तहसील में फरद बनवाने के लिए परेशान खड़े किसान। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत। तहसील में काम करने वाले संविदा कर्मियों ने एक अधिकारी के व्यवहार से नाराज होकर काम बंद कर दिया और फरद निकालने वाली खिड़की बंद कर दी। इससे फरद निकलवाने आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जो कई घंटे तक तहसील में भटकते रहे।
विज्ञापन

पुरा महादेव गांव के किसान बलजोर सिंह, खेड़की प्रधान आशीष शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह तहसील में फर्द निकलवाने आए थे, लेकिन वहां पर खिड़की बंद मिली। फरद निकालने वाली बाहर घूम रहे थे। उधर कर्मियों ने एक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने पर नाराजगी जताते हुए काम बंद करने की बात कहीं।
इसके बाद वहां आए तहसीलदार ने कर्मियों को समझाकर शांत कराया। सोमवार को करीब तीन घंटे बाद फरद निकालने का काम शुरू हुआ। इस मामले में तहसीलदार अभिषेक सिंह का कहना है कि कर्मियों में आपस में मनमुटाव हो गया था, जिसका समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें