फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरकार से काफी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। बकाया गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान न होने तथा उर्वरक, तेल व बीज के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं। उन्हें प्रदेश सरकार से समय पर बकाया का भुगतान तथा महंगाई कम होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल खराब हो रही हैं। किसानों को दिन-रात फसलों की रखवाली करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। किसानों को सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान कराने की उम्मीद है।
महंगाई से किसान परेशान
समय पर गन्ना बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने तथा महंगाई के कारण किसान परेशान हैं। सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए समय पर बकाया का भुगतान कराने की उम्मीद है। - प्रमोद, किसान
विज्ञापन

चीनी मिलों पर शिकंजा कसें
चीनी मिलें किसानों के करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। सरकार को चीनी मिलों पर शिकंजा कसना चाहिए ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। - महेश, किसान
आवारा पशुओं की व्यवस्था करे सरकार
आवारा पशुओं कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने के लिए विवश हैं। सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए आवारा पशुओं की व्यवस्था कराने की उम्मीद है। - मनोज, किसान
विज्ञापन

फसलों का वाजिब दाम मिले
डीजल और उर्वरकों के दाम बढ़ने से फसल की लागत बढ़ रही है। सरकार से मंहगाई पर अंकुश लगाकर किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए फसलों का वाजिब दाम दिलाने की उम्मीद है। - धर्मपाल, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें