फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में भी किसानों का ध्यान रख रहे देश के प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण काल में किसानों के खातों में दो हजार रुपये की आठवीं किश्त भेजकर देश के प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें देश के अंतिम व्यक्ति की फिक्र है। इस बार सम्मान निधि प्राप्त करने वाले लोगों का कुछ ऐसा ही कहना है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसानों के मोबाइल नंबर पर मेसेज आ गया कि उनके बैंक खाते में दो हजार रुपये आए हैं। इस पर किसानों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

बड़ौली गांव के किसान संदीप का कहना है कि किसानों के हित के बारे में जितना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोचा उतना किसी ने नहीं। छोटे किसानों के लिए उन्होंने सम्मान निधि शुरू की, जिससे वह साहूकारों के चंगुल में न फंसे। संक्रमण के दौर में जब सभी प्रतिष्ठान बंद हैं, उस वक्त प्रधानमंत्री ने निधि भेजकर किसानों के मददगार होने का दावा मजबूत किया है।
बावली गांव के प्रमोद का कहना है कि किसान सम्मान निधि के आने की जानकारी बेटे ने दी, तब से मन को खुशी हुई। क्योंकि इस समय कोरोना काल के चलते एक-एक रुपये की आवश्यकता है। किश्त आने पर कुछ तो मदद मिलेगी।
विज्ञापन

छछरपुर गांव के किसान अनिल का कहना है कि गेहूं की कटाई तो जैसे तैसे पूरी हो गई थी। उधर कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकानदार उधार खाद-बीज नहीं दे रहे थे। मोबाइल पर सम्मान निधि का मेसेज आया। अब बेफिक्र होकर खाद व बीज खरीद सकेंगे।
इस संबंध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसान हित की बात करते हैं, महामारी की भयावहता के बीच भी उन्हें देश के किसानों की चिंता है। आठवीं किश्त किसानों के खातों में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें