फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मरीजों के लिए आरोग्य साथी एप बनेगा हमदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। टीबी मुक्त भारत अभियान में अब टीबी आरोग्य साथी एप मद्दगार बनेगा। इसके जरिए टीबी रोग के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी। क्षय रोगी अपने इलाज से लेकर सरकार से मिलने वाली धनराशि को जान पाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने टीबी आरोग्य साथी एप जारी किया है। जिस मरीज का उपचार चल रहा होगा, वो यूजर आईडी की सहायता लॉग इन करके अपने ट्रीटमेंट की रिपोर्ट भी ले सकते हैं। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजेन्द्र मलिक ने बताया कि एनटीईपी के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए यह डिजिटल रिकार्ड तक पहुंचने के लिए एक पोर्टल की तरह कार्य करेगा। एप के माध्यम से टीबी परीक्षण और उपचार विवरण, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंचने और उपचार या किसी भी जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त टीबी से संबंधित समस्त जानकारी, टीबी जांच एवं उपचार की नजदीकी सुविधा, टीबी के जोखिम का आकलन करने के लिए स्क्रीनिंग टूल, पोषण संबंधी सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें