फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर जा रहे किसानों को काठा में रोका, विरोध में हाईवे पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच गांव के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे लोनी बॉर्डर
विज्ञापन

- जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और धामा खाप के चौधरी को किया नजरबंद
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में लोनी बॉर्डर जा रहे पांच गांव के किसानों को पुलिस और आरआरएफ ने काठा गांव में रोक लिया। नाराज किसानों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा को नजरबंद किए जाने पर नाराजगी जताई। पुलिस खाप चौधरी को लेकर किसानों के बीच पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ। किसानों ने कलक्ट्रेट प्रभारी को मांगपत्र सौंपा।
कृषि कानूनों के विरोध में खेकड़ा क्षेत्र के किसानों ने लोनी बॉर्डर जाम करने का एलान किया था। रविवार को पुलिस ने अलसुबह धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा को खेकड़ा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका को बागपत में नजरबंद कर लिया। इसके बावजूद बंदपुर, सुन्हेड़ा, मवी कलां, बसी और सांकरौद गांव के किसान काठा के बंदपुर मार्ग से होते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉॅली में सवार होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंच गए। इसकी सूचना पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह, तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश सिंह आरआरएफ के अलावा खेकड़ा और बागपत कोतवाली की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को रोक लिया। विरोध में किसानों ने नारेबाजी की। अधिकारियों से नोकझोंक हुई। नाराज किसान काठा में हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए। पुलिस को हाईवे वन-वे करना पड़ा। दोपहर दो से शाम चार बजे तक किसानों का धरना प्रदर्शन चलता रहा। एसडीएम और सीओ ने किसानों से बातचीत की। किसानों ने शाम चार बजे मांग रखी कि धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा को उनके बीच लाया जाए। नजरबंद करने पर नाराजगी जताई गई। पुलिस खाप चौधरी को धरने पर लेकर पहुंची, जिसके बाद कलक्ट्रेट प्रभारी को किसानों ने मांगपत्र सौंपा। कृषि कानूनों का विरोध किया और वापस लेने की मांग रखी। रवि काठा, मास्टर सुनील भेड़ा, हरपाल, नहार सिंह, सुनील चौधरी, अजित सिंह, सतेंद्र, पप्पू, राहुल, राजेश प्रधान, भोपाल, राजकुमार, डॉ सुरेंद्र, बाबूराम, हरेंद्र दांगी, बबलू प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया था नजरबंद
बागपत। बागपत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, खेकड़ा में जितेंद्र धामा, गाजियाबाद में नरेंद्र राणा और तालियान खाप के सुधीर चौधरी को नजरबंद किया गया था। पुलिस का कहना है कि उनकी नजरबंदी में जितेंद्र धामा और सोमेंद्र ढाका थे, जिन्हें घर से बाहर जाने के लिए मना किया गया था। अन्य लोगों के विषय में उन्हें जानकारी नहीं है।
गाधी से रवाना हुए किसान
बागपत। गाधी गांव के किसान यूपी बॉर्डर पर धरने को समर्थन देने के लिए रवाना हुए। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह, कुलदीप प्रधान, अशोक कुमार, सुखबीर, राकेश कुमार, सतपाल, कालूराम और मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने पाठशाला मार्ग पर किया हंगामा
खेकड़ा। धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह धामा और रालोद के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह को नजरबंद करने की सूचना मिलते ही नगर के कुछ किसान पाठशाला रोड तांगा स्टेंड पर एकत्र हो गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान डा. जगपाल सिंह तेवतिया, नेपाल सिंह, महक सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, महक सिंह, शिवकुमार, प्रेम, लोकेंद्र, इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, कालूराम, संजीव, देवेंद्र, नीटू, संजय, ध्रुव शर्मा, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, पाठशाला, डूंडाहैडा पुलिस चेकपोस्ट पर एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत, सीओ सदर ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें