फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गेहूं बुवाई की तैयारी में जुटे किसान, इस बार 39 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले साल 35 हजार हेक्टेयर में हुई थी बुवाई, समय पर बुआई और उन्नत बीज के इस्तेमाल से बेहतर होगा उत्पादन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गेहूं की बोआई का समय नजदीक आते ही किसान खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। कृषि विभाग ने इस बार जिले में करीब 39 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई का लक्ष्य रखा है। यह पिछले साल के 35 हजार हेक्टेयर के मुकाबले चार हजार हेक्टेयर अधिक है।
जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार गेहूं का रकबा करीब चार हजार हेक्टेयर बढ़ने की उम्मीद है। गन्ने की कटाई के बाद खाली होने वाले खेतों में किसान गेहूं की बोआई करेंगे। विभाग किसानों को बोआई के लिए जागरूक कर रहा है। पूर्व एडीओ कृषि रक्षक नरेश ने किसानों को क्षेत्र के अनुकूल प्रमाणित और उन्नत किस्मों के बीज चुनने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बीज हमेशा विश्वसनीय विक्रेता या राजकीय बीज भंडार से खरीदें और रसीद अवश्य लें। बोआई से पहले बीज का उपचार करना जरूरी है ताकि फसल को रोगों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें और पलेवा के बाद उचित जोताई करें। किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का संतुलित इस्तेमाल करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा यूरिया डालने से बचना चाहिए। समय पर बोआई और उचित प्रबंधन से बेहतर पैदावार प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें