फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेंदुए की तलाश में किसानों ने छाना जंगल

Mon, 12 Feb 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव के जंगल में किसानों ने फिर तेंदुआ देखा। सूचना देने के बाद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तेंदुए की तलाश नहीं करने से गुस्साए ग्रामीणों रविवार को वन अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तलाश में घंटों जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन

सिरसली में बामनौली मार्ग सतबीर फौजी का डेयरी फार्म हाउस है। बीती नौ फरवरी को तेंदुए ने उनके भतीजे सौरभ, विवेक पर हमला करने का प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा जंगल में तेंदुए तलाश की गई तो उन्हें वहां एक हिरण, एक कुत्ता मृत पड़ा मिला, जिनका तेंदुए ने शिकार किया था। शनिवार की शाम किसानों और ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने फिर से तेंदुआ देखा। जगह जगह तेंदुए के पैर के निशान भी देखे।
सूचना पर कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को वन अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर जंगल में कई घंटे तक तेंदुए को तलाश किया लेकिन तेंदुए का कही कोई पता नहीं चला। इस दौरान सतबीर फौजी ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा नहीं लगाया गया तो ग्रामीण इकट्ठे होकर डीएम कार्यालय पर धरना शुरू करेंगे। इस दौरान सतपाल, बाबू, हरेंद्र, भूपेंद्र, अजय, हरबीर सिंह, बॉबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें