बागपत के दोघट में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि प्रदेश की सपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। वह नहीं चाहती कि प्रदेश का किसान खुशहाल हो।
इस सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षा किसानों की हुई है। अब जनता बहकावे में आने वाली नहीं है और वह इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी। सोमवार को टीकरी कस्बे में पूर्व चेयरमैन नरेश राठी की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में सिद्दीकी ने कहा कि बसपा सरकार में गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ था।
किसानों को बिजली भी सबसे ज्यादा मिली। आज किसान पाई-पाई का मोहताज हो गया है। बसपा सरकार में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों को सम्मान मिला। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। इस बार बसपा की सरकार बनी तो क्षेत्र का पूर्ण विकास कराया जाएगा।
नारी जाति के सम्मान के चलते हमने काफी संख्या में महिलाओं को विधानसभा के टिकट दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही टीकरी चेयरपर्सन एवं छपरौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राजबाला चौधरी ने कहा कि यह क्षेत्र 70 साल से उपेक्षित है।
वे जीतीं तो छपरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य होंगे। सभा से पहले पंडित धनकुमार शास्त्री ने हवन हुआ। धर्म सिंह सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय कुमार, विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक सत्येंद्र सोलंकी, जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण तोमर,
हरफूल सिंह अमीन, अरविंद राणा, अफजल सिद्दीकी, कोर्डिनेटर प्रदीप भारती, संतराम जाटव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में हरपाल, ऋषिपाल राठी, धीरज, वीरेंद्र, इस्लामुद्दीन, नूर हसन, प्रवेश जाटव, रामफल, टीकाराम प्रजापति, नीरज कश्यप, कय्यूम पहलवान, मास्टर शशिकांत शर्मा, सोनू शर्मा, रमेश राठी, लोकेंद्र सिंह, हरेंद्र, संजीव मौजूद रहे।