बागपत के चांदीनगर के चमरावल गांव में पुआल में भीषण आग लगने से भगदड़ मच गई। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के अलावा एयरफोर्स के जवान भी लगे हुए हैं। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।
चमरावल गांव के यूनुस ने अशोक त्यागी का करीब 800 वर्गमीटर का घेर किराए पर ले रखा है। इसमें करीब साढ़े तीन सौ बीघा धान के पुआल में रखे थे। सोमवार शाम रहस्यमय हालात में पुआल में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंचीं तो भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सफलता न मिलती देख चांदीनगर एयरफोर्स स्टेशन को जानकारी दी गई।
एयरफोर्स के जवान तत्काल पहुंचे और पुलिस के साथ आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। पुआल में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।