फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान के लिए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गांवों के किसानों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को बावली, बरवाला व मलकपुर गांव के किसानों ने तहसील प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बावली गांव के ग्राम प्रधान गौरव तोमर और डॉ. प्रताप लोयन के संयुक्त नेतृत्व में तीनों गांव के किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलकपुर मिल का वित्तीय वर्ष 2020-2021 व 2021 व 2022 का बकाया भुगतान शासन आदेश के द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष का लगभग 200 करोड़ और इस वर्ष का लगभग 300 करोड़ बकाया चल रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। बैंक के कर्ज, बिजली के बिल, बच्चों की पढ़ाई, किसानो की रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए परेशान है। डॉ. प्रताप लोयन ने बताया कि सत्र 2020-2021 में शासन की ओर से आरसी भी जारी की गई थी। मिल प्रबंधक व अन्य दो लोगों के खिलाफ एफआईआर बड़ौत कोतवाली में दर्ज है। इनकी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। मांग की गिरफ्तारी कराई जाए। साथ ही मिल परिसर में किसानों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था व शौचालय का प्रबंध होना चाहिए। मिल द्वारा 14 दिन में भुगतान नहीं किया जाता है तो उसका ब्याज सीधे किसानों के खाते में किया जाएं। किसानों ने नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में उदयवीर, नरेंद्र, सोमपाल, विजेंद्र, विनय, पाल सिंह, कपिल, ब्रह्मपाल सिंह, हरपाल, राजपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें