फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं से फसलों को बचाने के लिए दिन-रात रखवाली करने के लिए विवश है किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। पट्टी चौधरान में खिलारी चेयरमैन के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई गई। किसानों का कहना था कि बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। पशुओं से फसल को बचाने के लिए किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने के लिए विवश है। किसानों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं की व्यवस्था कराकर उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में डारेक्टर ओमबीर सिंह ने कहा कि बेसहारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान फसलों को बचाने के लिए दिन-रात खेतो में पहरा देने के लिए विवश है। कई बार प्रशासन से फसलों को बचाने के लिए बेसहारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसान उमेश का कहना था कि पशुओं को छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसान श्याम सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को बेसहारा पशुओं की व्यवस्था करनी चाहिए। आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों को दिन-रात खेतों पर रहने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसके अलावा बेसहारा गोवंश किसानों पर भी हमला कर घायल कर चुके हैं। बैठक में प्रदीप, सोहनवीर, चंद्रपाल, ओमपाल, इकबाल, रविंद्र, साधु, रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें