फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग में किसान की बेटी वंशिका ने स्वर्ण जीतकर बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जौहड़ी की शूटर वंशिका चौधरी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे जूनियर आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में मेरठ के चिराग शर्मा के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। यह वंशिका का टूर्नामेंट में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है, जिससे परिजनों और शूटरों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन




अंतरराष्ट्रीय शूटर और रेंज संस्थापिका शेफाली तोमर ने बताया कि 16 से 27 अप्रैल तक काहिरा में जूनियर आईएसएसएफ विश्व कप आयोजित हो रहा है। मिक्स्ड स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में वंशिका चौधरी और चिराग शर्मा की जोड़ी ने 484.3 का स्कोर प्राप्त कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। वंशिका ने इससे पहले शुक्रवार को जूनियर महिला वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 600 में से 579 का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया था। वंशिका चौधरी माखर गांव की निवासी हैं, जबकि चिराग शर्मा मेरठ के कलीना गांव से हैं। वंशिका ने पहले भी प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीते हैं। अध्यक्ष विनोद तोमर ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है कि वंशिका विदेशों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। अकादमी में पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा।

-खुशी का माहौल और भविष्य की उम्मीदें
वंशिका की इस सफलता से उनके परिजनों और जौहड़ी की दादी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज में खुशी है। अध्यक्ष विनोद तोमर ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। सचिव सुमित राठी, कोच वाजिद खान और कुंवरपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने भी वंशिका की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। अकादमी में लौटने पर वंशिका का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें