फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में दो किशोर छात्रों की बाइक दुर्घटना में मौत, घूमने निकले थे दोनों; मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 25 Apr 2026 09:18 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रटौल (बागपत)

सार

रटौल में मदरसे के दो नाबालिग छात्र बाइक से घूमने निकले थे। वापसी में बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रटौल के दो किशोर मदरसे के छात्र बाइक से घुमने के लिए रटौल-लोनी मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास गये थे। वापस लौटते में गेट के समीप दोनों युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गयी। जिसमें दोनों छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसे परिजन तुरंत दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल लेकर जाने लगे। जहां दोनो युवकों की रास्ते में मौत हो गयी। जिससे परिजनो में कोहराम मचा गया। कस्बें के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने मे लगे है।

विज्ञापन


रटौल निवासी 16 वर्षीय शहजाद पुत्र शकील और 14 वर्षीय अयान पुत्र शहजाद दोनों बस अड्डे के समीप बड़े मदरसा मोहसीन उल उलूम के हाफिजे कुरान के छात्र थे। शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे दोनों किशोर बाइक लेकर रटौल-लोनी मार्ग पर घुमने गये थे।

उनके साथ अन्य बाइक पर भी दो युवक थे। जब ये रटौल पेट्रोल पम्प से वापस रटौल-लोनी मार्ग की और आ रहे थे, तो समीप बना गेट के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गई। जहां दोनों युवक नाले में गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों युवकों को लेकर दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल पहुंचे। जहां रास्ते में दोनों छात्रों की मौत हो गयी। जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो बुरा हाल हो गया। कस्बें के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने पर लगे। वहीं कस्बें के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई। हर कोई दुर्घटना से आहत नजर आया। वहीं शोक के चलते मदरसे की छुट्टी कर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें